Deprecated: Creation of dynamic property ElementorPro\Plugin::$updater is deprecated in /home1/imarkjx3/ads/mychalisa.com/wp-content/plugins/elementor-pro/plugin.php on line 491

Deprecated: version_compare(): Passing null to parameter #2 ($version2) of type string is deprecated in /home1/imarkjx3/ads/mychalisa.com/wp-content/plugins/elementor/core/experiments/manager.php on line 129
सोमनाथ के प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temples Of Somnath Gujarat) - MyChalisa.Com

सोमनाथ के प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temples Of Somnath Gujarat)

गुजरात के सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध मंदिर है। इसके अलावा सोमनाथ मंदिर परिसर के तहत भी अन्य कई प्रसिद्ध मंदिर है। जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। आज भी यह ऐसे विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। जिनमें हजारों लाखों की संख्या में लोग आते हैं। आज हम आपके यहां सोमनाथ के कुछ विश्व प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जो कि अपने आप में एक अलौकिक श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। सोमनाथ मंदिर के बारे में तो सभी लोग बहुत अच्छे से जानते ही है। इसके अलावा अन्य सभी प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी आपको यहां इस लेख में हम बताने जा रहे हैं..

1. सोमनाथ मंदिर

सोमनाथ मंदिर गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र तट के किनारे बसा हुआ विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। यह भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है। जो कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहले ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान है। सोमनाथ मंदिर पर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं। यह हिंदुओं की आस्था का एक बहुत बड़ा पवित्र तीर्थ स्थान माना गया है। प्रभास क्षेत्र में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रमुख ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की महिमा का वर्णन आप सभी बड़े महापुराण में भी विस्तार से पढ़ सकते हैं।

सोमनाथ मंदिर भगवान चंद्र देव का ही स्वरुप है। चंद्र देव ने शिवजी की कठोर आराधना करके शिव को अपना स्वामी मानकर तपस्या की थी इस वजह से इस ज्योतिर्लिंग का नाम सोमनाथ हो गया है।

Also See > भारत के चार धाम

इतिहासकारों के अनुसार सोमनाथ मंदिर पर समय-समय पर अनेक आक्रमण किए गए हैं। यहां मंदिर परिसर में बहुत अधिक तोड़फोड़ की गई है। मोहम्मद गजनवी के द्वारा तो 17 बार आक्रमण किए गए थे। लेकिन समय समय पर इस मंदिर का जीवन आधार भी करवा दिया गया है। मंदिर पर इस तरह के कालखंड का कोई आक्रमण नहीं देख सकते है। सृष्टि की रचना के समय से लेकर अब तक शिवलिंग का यहां प्रमाण मिलता है। इसका वर्णन आप ऋग्वेद में भी पढ़ सकते हैं।

सोमनाथ मंदिर के शुरुआत में प्रभात क्षेत्र शुरू हो जाता है। ऐसा माना जाता है। कि भगवान श्री कृष्ण ने जब अपना अंतिम समय में शरीर त्याग दिया था यह जगह उनके देह त्याग ‌की वजह से प्रसिद्ध है। 

हिंदू धर्म के अनुसार 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ ज्योतिर्लिंग है। अर्थात इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना के बाद ही काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना और बाकी अन्य की स्थापना की गई थी। इसीलिए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग हिंदुओं का एक प्रसिद्ध विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थान माना जाता है।

2. द्वारकाधीश मंदिर

गुजरात के सोमनाथ मैं द्वारकाधीश मंदिर भी प्रसिद्ध मंदिर है। यह भगवान कृष्ण के स्वरूप को समर्पित है। इस मंदिर को जगत मंदिर त्रिलोक सुंदर मंदिर के नाम से भी जानते हैं। द्वारकाधीश मंदिर हिंदू धर्म के अनुसार चार धाम तीर्थ का भी एक प्रमुख हिस्सा है। द्वारकाधीश का यह मंदिर आज का नहीं बल्कि 2500 साल से भी अधिक पुराना है। मंदिर देश दुनिया के सभी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मंदिर के शिखर पर एक ध्वज लहराता रहता है। 

जिस पर सूर्य और चंद्रमा के चिन्ह अंकित है। इस ध्वज को दिन में तीन बार बदला जाता है।। मंदिर में जाने का समय सुबह 6:30 से लेकर दोपहर 1:00 तक और शाम को 5:00 से रात्रि 9:00 तक दर्शन का समय है। यहां पर जाने के लिए आप हवाई मार्ग का भी चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा आप बस गाड़ी ट्रेन किसी से भी यहां पहुंच सकते हैं।

3. चंद्रभागा शक्तिपीठ

चंद्रभागा शक्ति पृथ्वी गुजरात के सोमनाथ क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है। यह त्रिवेणी संगम नदी के तट पर बना हुआ 52 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख शक्तिपीठ है। चंद्रभागा शक्तिपीठ का वर्णन आप हमारे हिंदू धर्म के शस्त्र पुराणों में भी पढ़ सकते हैं। चंद्रभागा शक्तिपीठ और त्रिवेणी संगम भी है। क्योंकि यहां तीन नदियों का संगम होता है। इसलिए लोग यहां स्नान आदि करने के लिए आते हैं।

4. भालका तीर्थ 

भालका तीर्थ गुजरात के सोमनाथ क्षेत्र में ही आता है। इस तीर्थ के बारे में ऐसी मान्यता है। कि भगवान श्री कृष्णा जब द्वारका निवास करते थे और जिस समय वह यहां वन में निवास कर रहे थे। भील के द्वारा तीर मारे जाने के बाद में इस स्थान को तीर्थ स्थान बना दिया गया था। भगवान के द्वारा उनकी लीला समाप्त करने का जब समय आ गया था तो वह इसी जगह पर आकर पेड़ के नीचे खडे हो गये थे। जहां पर भील के द्वारा उनको बाद में मारा गया था।

1. श्री राम मंदिर सोमनाथ

गुजरात में श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के द्वारा दसवीं के दिन भगवान राम के एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। इस मंदिर को ही श्री राम मंदिर के नाम से ही जानते हैं यह मंदिर भी बड़ा प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को सोमनाथ श्री राम मंदिर के नाम से ही जाना जाता है। सोमनाथ में सबसे पहले भगवान शिव और श्री कृष्ण के ही मंदिर सबसे ज्यादा देखने को मिलते थे लेकिन अब सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रयास के कारण अब यहां पर त्रिवेणी संगम पर आने वाले सभी भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए ही श्री राम मंदिर बनाया गया है।

श्री राम मंदिर के गेट को धनुष आकार दिया गया है। सोमनाथ मंदिर, सोमनाथ त्रिवेणी, संगम परशुराम, मंदिर सूर्य, मंदिर गीता, इन सभी को आप यहां श्री राम मंदिर की बालकोनी से आसानी से देख सकते हैं। श्री राम मंदिर में बड़े-बड़े हॉल लोगों के बैठने के लिए और थिएटर, सभी बनाए गए हैं। यह मंदिर भी अपने आप में एक अलौकिक मंदिर की इस श्रेणी में आता है। यहां पर भी प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन करने आते हैं।

2. सूर्य मंदिर सोमनाथ

सूर्य मंदिर गुजरात सोमनाथ का सबसे पुराना मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि यह भगवान सूर्य देव और छाया देवी के विग्रह का प्रतीक है। पांडवों ने भगवान सूर्य की तपस्या करके उन्हें प्रसन्न किया था और यहां इस जगह जाकर पांडवों ने कठिन तप किया था। भगवान सूर्य की आराधना की थी। जब पांडवों का अज्ञातवास का समय चल रहा था। उस समय पर पांडव यहां सोमनाथ के इस सूर्य मंदिर में आए और भगवान सूर्य की तपस्या भी की थी।

सूर्य मंदिर की पूर्ण रूप से स्थापना 11वीं शताब्दी में सोलंकी राजवंश के राजा भीमसेन प्रथम के द्वारा की गई थी सूर्य मंदिर अहमदाबाद से लगभग 106 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम की तरफ मोधेरा की पहाड़ी पर बनाया गया है। यह गुजरात के सोमनाथ का सबसे सुंदर खूबसूरत हिंदू मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण कार्य इस तरह से किया गया है। कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक सूर्य का तेज उसकी छवि चक्र के समान चमकते हुए दिखाई देता है।

3. अंबाजी का मंदिर

गुजरात में अंबाजी का मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर अहमदाबाद से लगभग 169 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। और यह माता पार्वती के 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ के तहत आता है। इस मंदिर में दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर का निर्माण वल्लवी शासक सूर्यवंशी सम्राट अरुण सेन के द्वारा चौथी शताब्दी में करवाया गया था। मंदिर पर जाने के लिए सीडी का सहारा लेना पड़ता है। लगभग 1000 सीडी पर चढ़कर मां के दर्शन करने के लिए पहुंच जाता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको सोमनाथ के प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर के बारे में विस्तार में जानकारी दे दी है. आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आपके लिए लाभदायक भी रही होगी. अगर आपको इस लेख से जुडी और कोई जानकारी भी चाहिए तो हमे नीचे कमेंट box में पूछना न भूले.  और जानने के लिए MyChalisa.com को विजिट करे।

1 thought on “सोमनाथ के प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temples Of Somnath Gujarat)”

Leave a Comment


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/imarkjx3/ads/mychalisa.com/wp-includes/functions.php on line 5464